बिजली की लचर व्यवस्था से ग्रामीण परेशान

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग पहले ही बेहाल हैं, ऊपर से बिजली की खराब आपूर्ति ने मुश्किलें और बढ़ा दी है.

विज्ञापन

जोगबनी. भीषण गर्मी से लोग पहले ही बेहाल हैं, ऊपर से बिजली की खराब आपूर्ति ने मुश्किलें और बढ़ा दी है. सरकारी दावों के उलटे यहां बिजली की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. जोगबनी नप क्षेत्र के साथ अमौना दीपोल, सोनापुर, मीरगंज व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति और खराब हो जाती है. बारिश होते ही घरों में लगे पंखे, कूलर व लाइट बंद हो जाती है. मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता है. 24 घंटे में कई बार बिजली आती-जाती रहती है. हल्की बारिश में भी बिजली कट जाती है. मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत कर्मी बिजली काटकर लगातार काम करते हैं, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा. वहीं लोगों का कहना है कि विगत दिनों पोलों से पुराने बिजली के तार को हटाकर केबल लगाया गया. उस समय लोगों से कहा गया कि अब बारिश पानी में भी लाइन नहीं कटेगी, लेकिन केबल लगने के बाद तो पहले से भी बुरा हाल हो गया है. अब तो हल्की बारिश में ही बिजली कट जाती है. जोगबनी नागरिक मंच के मनोज साह ने कहा कि बिजली की हालत बदतर होती जा रही है. अन्य उपभोक्ताओं ने भी विभाग से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन