वाहन मालिक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत

बीते 20 फरवरी को रानीगंज नगर पंचायत से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना घटित हुई थी.
परवाहा. बीते 20 फरवरी को रानीगंज नगर पंचायत से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना घटित हुई थी. अपहृता के मां के बयान पर थाना कांड 79/25 दर्ज किया गया था. इसमें पीड़ित मां ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप रानीगंज के कलावती नगर वार्ड चार निवासी रूपेश मंडल उर्फ हनी मंडल पर अपहरण में उपयोग में लाये गये वाहन बीआर 11 बीएफ 1281 के मालिक विशनपुर निवासी प्रिंस कुमार मेहता, सूरज राम, राहुल नायक इन चारों पर लगायी थी. वाहन मालिक विशनपुर वार्ड 11 निवासी प्रिंस कुमार मेहता को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि गिरफ्तार वाहन मालिक से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










