बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान सील

Updated:
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकान सील

दुकानदार के विरुद्ध औषधि अधिनियम के तहत होगी प्राथमिकी

विज्ञापन

सिकटी. ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार बिना लाइसेंस की दवा दुकानों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार की संध्या पलासी प्रखंड के धर्मगंज में एक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानदार नवीन कुमार ने दुकान के लाइसेंस की कांपी मांगे जाने पर चुप्पी साध ली. इसके बाद विधिवत दुकान में उपलब्ध दवा की जब्ती सूची बना कर जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया. टीम में शामिल एक्साइज इंस्पेक्टर सोनेलाल ने दुकानदार के विरुद्ध औषधि अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन