फरियानी नदी में डूबा युवक, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीगंज के कदम घाट स्थित फरियानी नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

रानीगंज (अररिया). रानीगंज नगर पंचायत के कदम घाट के पास फरियानी नदी में रविवार शाम नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन

ससुराल आया था युवक

डूबे युवक की पहचान राघोपुर सिमराही निवासी इस्लाम के 20 वर्षीय पुत्र सुल्तान के रूप में हुई है. बताया गया कि उसकी शादी करीब पांच माह पहले रानीगंज के अंसारी टोला में हुई थी. वह ससुराल आया हुआ था और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया.

स्थानीय गोताखोरों ने की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा.

एनडीआरएफ की टीम चला रही सर्च अभियान

रानीगंज अंचलाधिकारी अमृत राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत करा दिया गया. युवक की तलाश के लिए अररिया से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है. टीम नदी में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने लोगों से नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में नहाते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

ALSO READ : अररिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन