'चॉकलेट क्रीम सिपाही' का लोकार्पण, मुशायरे में देर रात तक गूंजती रहीं गजलें
पुस्तक का लोकार्पण करते कार्यक्रम में मौजूद अतिथि | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज में वरिष्ठ शायर हशमत सिद्दीकी की नई पुस्तक चॉकलेट क्रीम सिपाही का भव्य लोकार्पण और मुशायरे का आयोजन किया गया. देर रात तक गूंजी गजलें.
फारबिसगंज (अररिया). साहित्यिक संस्था गुलशन-ए-अदब और इंद्र साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्लस टू ली अकादमी में पुस्तक लोकार्पण सह मुशायरे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर एहसान कासमी ने की, जबकि संचालन संजय कुमार कुंदन ने किया.
'चॉकलेट क्रीम सिपाही' का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम के पहले सत्र में शहर के आलम टोला निवासी वरिष्ठ शायर हशमत सिद्दीकी की पुस्तक 'चॉकलेट क्रीम सिपाही' का लोकार्पण किया गया. मुख्य अतिथि नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष मूलचंद गोलछा, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, साहित्यकार मांगन मिश्र मार्तंड, बाल साहित्यकार हेमंत यादव और नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन 'गुड्डू अली' सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया.
जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक का उर्दू अनुवाद
लेखक हशमत सिद्दीकी ने बताया कि 'चॉकलेट क्रीम सिपाही' विश्वप्रसिद्ध साहित्यकार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के अंग्रेजी नाटक 'Arms and the Man' का उर्दू अनुवाद है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस अनुवाद का कार्य पूरा किया गया, ताकि उर्दू पाठकों तक इस कालजयी रचना को सरल भाषा में पहुंचाया जा सके. उन्होंने पुस्तक के पात्रों और कथानक की भी विस्तार से जानकारी दी.
मुशायरे में शायरों ने बांधा समां
दूसरे सत्र में आयोजित मुशायरे ने देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा. पटना से संजय कुमार कुंदन, पूर्णिया से एमएच रहमान, अररिया से रफी हैदर अंजुम, एहसान कासमी, दिवाकर कुमार दिवाकर, मांगन मिश्र मार्तंड, बेगाना सारनवी, आलोक दुग्गड़ और युवा शायर मो. इजमाम सहित कई शायरों और कवियों ने अपनी गजलें व रचनाएं प्रस्तुत कीं. एमएच रहमान की गजल "मैं हसीन गजलों की बस्तियों में रहता हूँ" को श्रोताओं ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया.
बड़ी संख्या में जुटे साहित्य प्रेमी
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जदयू नगर अध्यक्ष इमामुल हक, समाजसेवी आजात शत्रु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शायर और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे. सभी ने इस आयोजन को साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया.
ALSO READ : अररिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए