परमानंदपुर में वज्रपात से दो किशोरों की मौत, दो झुलसे

बारिश के समय चारों युवक भैंस चराने के लिए थे बहियार में
परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या छह में चार किशोर बहियार भैंस लेकर गये थे. बुधवार दोपहर बारिश होने लगी और वज्रपात हो गया. इसमें दो किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से व एक किशोर आंशिक रूप से घायल हो गया. मृतक किशोर परमानंदपुर वार्ड संख्या 6 निवासी मो असगर आलम (16) पिता मो बाबर व दूसरा मृतक मो रहमतउल्ला (14) पिता मो सबहन है. घायल किशोर मो कैफायततुल्ला (17) पिता सोहेब, मो रहबर उम्र (15) है. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. दोनों मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय मुखिया मो अरसद ,वार्ड सदस्य कौशर, मो पप्पू, मो गालिब आदि पीड़ित के घर पहुंचे व पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. इसके साथ ही जल्द प्रशासन से पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










