दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर साली के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपित नजीर व उसका बड़ा भाई ताजिम, दोनों पिता हसीब, ग्राम सिसवा, वार्ड 09, पंचायत बारा इस्तबरार, थाना जोकीहाट को गिरफ्तार कर थाना लाया.

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर साली के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपित नजीर व उसका बड़ा भाई ताजिम, दोनों पिता हसीब, ग्राम सिसवा, वार्ड 09, पंचायत बारा इस्तबरार, थाना जोकीहाट को गिरफ्तार कर थाना लाया. जोकीहाट थाना कांड 340/25 में युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था. पीड़ित युवती नजीर की साली है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि नजीर अपनी साली का ही वीडियो रेकार्ड कर रखा था. फिर उसकी साली की शादी कुछ दिन बाद हो गयी. नजीर युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के जरिये ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था. जब युवती नजीर के चंगुल में नहीं आयी तो उसे बदनाम करने के लिए नजीर ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित युवती ने नजीर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. नजीर की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार ने खुशी जाहिर किया है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन