हत्या मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

Published at :10 May 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अररिया. दिल्ली से आयी पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग मर्डर के दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अपने साथ ले गयी. मिली जानकारी अनुसार दो आरोपित पर दिल्ली के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज था. जिसमें दोनों आरोपित हत्या करने व अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे थे. वे नगर थाना क्षेत्र अररिया में छिपे हुये थे. इसकी जानकारी देते हुए पुअनि संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली से आधा दर्जन महिला व पुरुष टीम गुरुवार को नगर थाना पहुंची. इसके बाद दोनों आरोपी नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती निवासी मो कातिल पिता मो तफ्फजुल व अफसाना उर्फ नर्स पति मो इरशाद को नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व व सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी दिल्ली के साकेत थाना, जामा मस्जिद व अन्य थानों में एक महिला की हत्या, हत्या करने के मकसद से आरोपी, हत्या की घटना को अंजाम देने की कोशिश के बाद मौत नहीं होने पर पीड़ित पर पुनः हमला कर हत्या करने, दिल्ली से भगोड़ा घोषित व वांटेड फरार चल रहे थे. जिसको गुरुवार की देर रात्रि नगर थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट रिमांड के बाद अपने साथ दिल्ली ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन