अररिया: स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग; प्रशासन से जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस पर अररिया के बैजनाथपुर में एक निजी गोदाम में उल्टा तिरंगा फहराए जाने का वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. लोगों ने ध्वज संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बैजनाथपुर वार्ड संख्या 06 स्थित एक निजी गोदाम परिसर में 15 अगस्त को उल्टा तिरंगा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राष्ट्रीय पर्व पर ध्वज संहिता के इस खुले उल्लंघन को देखकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित निजी गोदाम का मामला

वायरल वीडियो अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या 06 का है, जो कन्या प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित एक निजी गोदाम परिसर से संबंधित बताया जा रहा है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह गोदाम व परिसर बैजनाथपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव (पिता गुलाबचंद यादव) का है. स्वतंत्रता दिवस के दिन परिसर में झंडोत्तोलन किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा बांधकर फहरा दिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उल्टा तिरंगे का वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परिसर में लगे तिरंगे में केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर की तरफ है. यह वीडियो सामने आते ही इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे गरिमामयी राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज का ऐसा अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लोगों का आरोप है कि यह कृत्य घोर लापरवाही या जानबूझकर किया गया है, जिसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

पुलिस कर रही है वीडियो और तथ्यों की जांच

राष्ट्रीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) के नियमों के अनुसार तिरंगे को पूरे मान-सम्मान और सही स्वरूप में फहराना अनिवार्य है, तथा उल्टा ध्वज फहराना स्पष्ट रूप से कानून व संहिता का उल्लंघन माना जाता है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो के आधार पर सभी तथ्यों की जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन