ePaper

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से 40 हजार वसूला जुर्माना

Updated at : 15 Apr 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से 40 हजार वसूला जुर्माना

Exif_JPEG_420

एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के ओवरब्रिज पर सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

अररिया. एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के ओवरब्रिज पर सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात डीएसपी दिवान एकराम खान भी मौजूद रहे. वहीं यातायात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को विशेष निर्देश देते देखे गये. यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों से जुर्माना वसूला गया है. खासकर बाइक चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर वैसे लोगों से चालान काटा गया है. यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की शाम तक करीब 40 हजार जुर्माने की राशि वाहन चालकों से वसूल की गयी है. वहीं, पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी. बिना कागजात के वाहनों को जब्त किया गया. बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है. साथ ही एक बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन