बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

अवैध खनन मामले में कार्रवाई
प्रतिनिधि, भरगामा. भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि लचहा नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ले जाया जा रहा है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के दौरान लचहा नदी के पास पुलिस दल पहुंचा, तो पाया कि एक ट्रैक्टर बीआर 11 एस 5148 पर लचहा नदी से अवैध बालू निकाल कर ले जाया जा रहा है. इस पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए भरगामा थाना परिसर लाया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित लचहा नदी में लगातार अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. मंगलवार को गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआइ राजनारायण यादव व सशस्त्र बल के साथ नदी पर पहुंचकर एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










