इस बार बंगाल में कमल खिलेगा : सांसद

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :27 Apr 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
इस बार बंगाल में कमल खिलेगा : सांसद

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार में एनडीए के सरकार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में शहर के रेफरल अस्पताल रोड स्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता शंभु साह के आवास पर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सह समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले भी बिहार में एनडीए की सरकार थी इस बार भी एनडीए की सरकार बनी है. लेकिन भाजपा का मुख्यमंत्री पहली बार बिहार में बना है. सम्राट चौधरी जी बिहार का सम्राट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है. सांसद श्री ने कहा कि इस बार बंगाल की परिस्थिति अलग है बंगाल की जनता ममता दीदी से त्रस्त है. बंगाल परिवर्तन के मूड में है.इस बार बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा का सरकार बनेगा. सांसद श्री सिंह ने संसद में महिला बिल को विपक्ष का समर्थन नहीं मिलने पर जमकर निशान साधते हुए कहा कि देश की आधी आबादी की सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसको महसूस किया. लेकिन विपक्ष ने बिल में सपोर्ट नहीं किया. कांग्रेस का अब बुरा दिन आ गया है. इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा. भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सरकार के द्वारा कस्टम में 100 रुपये मूल्य के समान ले जाने पर कस्टम निर्धारित किए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि भारत से हमेशा नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है. मौके पर भाजपा नेता शंभु प्रसाद साह ने बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार थी, लेकिन भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं था. पहली बार सम्राट चौधरी भाजपा से बिहार में मुख्यमंत्री बने हैं और यह गौरव का पल है. मौके पर अररिया के उप मुख्य पार्षद गौतम साह, उद्योगपति मूलचंद गोलछा, विजय प्रकाश,सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ ननकी यादव, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्णदेव भगत, भाजपा के नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,प्रताप नारायण मंडल, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान,रजत सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन