कैदी की मौत के बाद घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
कैदी की मौत के बाद घर में पसरा मातम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

-4 a -प्रतिनिधि, पलासी पलासी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के भीखा पंचायत के बानसर गांव से 16 अप्रैल की रात्रि सोहराब खां उर्फ मुन्ना खां को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया गया था. शुक्रवार की देर रात अररिया मंडल कारा में कैदी सोहराब खां उर्फ मुन्ना खां की मौत होने की सूचना पर बानसर गांव में सहित परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक कैदी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित पत्नी बीवी गुलशन को बेसहारा छोड़ गया. मृतक अपने माता-पिता का दो पुत्र में सबसे बड़ा पुत्र था. मृतक की मां पहले मर चुकी है. पिता एकबाल खां बुढ़ापे की जिंदगी जी रहे हैं. मृतक मो सोहराब खां उर्फ मुन्ना को तीन संतान में सबसे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है. दोनों पुत्र परिवार हालत को देखते हुए मेहनत मजदूरी करने बाहर बड़ा पुत्र मोईन खां जो जयपुर राजस्थान व छोटा पुत्र मोबीन खां जो दिल्ली में मजदूरी करता है. मृतक मो सोहराब खां उर्फ मुन्ना अपने घर पर रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने पिता सहित परिवार का भरण-पोषण करता था. सोहराब खां उर्फ मुन्ना मिलनसार व्यक्ति थे. मृतक के चाचा बदरूद्दीन खां व चाची बीवी नैयर पति नादिर खां ने बताया कि मेरा भतीजा मो सोहराब खां उर्फ मुन्ना को पुलिस अचानक 16 अप्रैल की रात्रि घर से गिरफ्तार कर लिया. हमलोगों को सुबह जानकारी मिली तो थाना पहुंचने के पहले उनको न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही गयी. परिजनों का आरोप है कि सोहराब खां उर्फ मुन्ना के साथ पुलिस बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी है. ग्रामीणों का कहना है मृतक सोहराब खां उर्फ मुन्ना के दोनों पुत्र का सर से छाया पिता का उठ गया. अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा. मृतक के पिता एकबाल खां बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बेहोश हो गये. वहीं मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन