ePaper

राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता को जान रहे हैं, इसमें मीडिया की भूमिका अहम है: डीएलएसए सेक्रेटरी

Updated at : 22 Apr 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता को जान रहे हैं, इसमें मीडिया की भूमिका अहम है: डीएलएसए सेक्रेटरी

प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी लगे हुए हैं.

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता को जान रहे हैं, इसमें मीडिया की भूमिका अहम है: डीएलएसए सेक्रेटरी अररिया मंगलवार को अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने पुराने सीजेएम बिल्डिंग के प्रथम तल पर डीएलएसए ऑफिस स्थित अपने प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता कर के मीडिया कर्मियों से रूबरू हुये. उन्होंने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 मई को न्यायमंडल अररिया के परिसर में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में पक्षकारों की मौजूदगी में उनके सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी रजामंदी व सहमति से किया जायेगा. इसके लिए बड़े पैमाने पर जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाया जा रहा है. इसमें सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार के लिए मीडिया कर्मियों के सहयोग की अपेक्षा की गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का जन मानस तक प्रचार प्रसार हो, इसके लिए डीएलएसए के सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी लगे हुए हैं. जबकि इस कार्य में मीडिया कर्मी भी प्रचार प्रसार में बढ़-चढ़कर सहभागिता रखते चले आ रहे हैं. जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता घर-घर तक फैलती जा रही हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए मीडिया कर्मी से पुनः अनुरोध करते है कि पूर्व की भांति अपने-अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार में अपनी पूर्ण सहभागिता रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन