ARARIA NEWS : रेन कट से सड़क का कटा किनारा, दुर्घटना को दे रहा है आमंत्रण
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय कार्यालय के चहारदीवारी से पहले पुल के समीप रेन कट में कटी सड़क का किनारा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.
विज्ञापन
अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :
शहर के पुरानी बस स्टैंड राम मनोहर लोहिया पथ से अनुमंडल कार्यालय तक जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर अनुमंडलीय कार्यालय के चहारदीवारी से पहले पुल के समीप रेन कट में कटे सड़क का किनारा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.उक्त मार्ग पर रेन कट हो जाने के कारण सड़क किनारा कट गया है जिस कारण इस मार्ग से हो कर जाने वाले बाईक सवारों व अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लोगो का कहना है कि उक्त मार्ग से हो कर चलने वाले बाईक सवारों व अन्य वाहन चालकों का थोड़ा भी संतुलन बिगड़ा तो बाईक व वाहन सड़क के किनारे नीचे गड्ढे में पलटने का आशंका बना रहता है.बताया जाता है कि इस मार्ग से हो कर लोग अनुमंडल कार्यालय,अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय,वाणिज्य कर कार्यालय जाते है.यही नही शहर के रेफरल अस्पताल मोड़ पर जाम रहने पर रानीगंज,भरगामा,रामपुर,हरिपुर, परवाहा,प्रखंड कार्यालय जुम्मन चौक सहित अन्य स्थानों को जाने वाले बाईक सवार व ऑटो सहित बड़े वाहन चालक भी इसी मार्ग से हो कर एसएच 77 पर जाते है जहां से सभी अपने गंतव्य स्थान तक जाते हैं.शहर के रेफरल अस्पताल मोड़,हॉस्पिटल रोड में जाम रहने के कारण लोगो के आवागमन के लिए यही एक सड़क मार्ग सहारा है.ऐसे में उक्त सड़क के साईड में रेन कट होने से लोगो को आवागमन में परेशानी होती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










