वादी ने ही रची थी लूट की झूठी कहानी, वादी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 8:38 PM
पुलिसिया पूछताछ में मामले का हुआ खुलासा
लूटकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन 17-प्रतिनिधि, फारबिसगंज सिमराहा थाना क्षेत्र के रेणु गेट के समीप बसगड़ा वार्ड संख्या 05 निवासी एक युवक के साथ लूट कांड मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटा के अंदर पुलिस उक्त लूट कांड मामले का उद्भेदन करते हुए लूट कांड की झूठा कहानी रच कर प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कांड के वादी को गिरफ्तार करते हुए लूटी गयी राशि व लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है. लूटकांड की साजिश रचने वाले कांड के वादी से पूछताछ के उपरांत एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 08 दिसंबर 2024 को बसगड़ा वार्ड संख्या 05 सिमराहा फारबिसगंज निवासी जयराम पासवान पिता स्व जीवन पासवान ने सिमराहा थाना में आवेदन दिया कि वे अपने घर बसगड़ा से पैसा लेकर अपनी बहन के घर जोगबनी जा रहे थे. इसी बीच रास्ता में रेणु गेट नहर के समीप चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मारपीट कर 02 लाख 53 हजार रुपये लूट लिये. एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ के क्रम में कांड के वादी जयराम पासवान ने पहले 02 लाख 53 हजार के लूट के स्थान पर 01 लाख 53 हजार रुपये की लूट की बातें कही. लेकिन लगातार पूछताछ के क्रम में वादी ने कहा कि 01 लाख 53 हजार रुपये की भी लूट नहीं हुई है. उक्त पैसे को उसने मथुरा मंडल के दुकान में छिपा कर रखा है व मोबाइल को पानी में फेंक दिया है. एसडीपीओ ने कहा कि वादी के बताने पर छापेमारी टीम ने उक्त लुटे गये 01 लाख 53 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त उसके बाइक को भी बरामद कर लिया व कांड के वादी को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि कांड के गिरफ्तार वादी ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि उसने लूट की झूठी साजिश इसलिए रचा कि वह काफी कर्ज में डूबा हुआ था. इसलिए लूट का कांड दर्ज करवा कर वह महाजन से कर्ज के रुपये की माफी करवाना चाहता था. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के अलावा फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










