ARARIA छह करोड़ 71 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शुभारंभ
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

विधायक मनोज विश्वास ने फारबिसगंज शहर के कोठीहाट चौक से सदर रोड वाया दीनदयाल चौक, छुआपट्टी, धर्मशाला चौक तक 1.350 किलोमीटर पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया.
विज्ञापन
अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :
विधायक मनोज विश्वास ने फारबिसगंज शहर के कोठीहाट चौक से सदर रोड वाया दीनदयाल चौक, छुआपट्टी, धर्मशाला चौक तक 1.350 किलोमीटर पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया. इस अवसर पर नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी भी मौजूद रहीं. विधायक ने कहा कि यह सड़क व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है और शहर के विभिन्न मार्गों को आपस में जोड़ती है. उन्होंने संवेदक को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया और आशा प्रकट की कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य को गति दी जाएगी. कार्यक्रम में रियाज अनवर, अरविंद विश्वास, कलानंद विश्वास, सुनील कुमार मंडल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील यादव और अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










