खेतीहर मजदूर यूनियन का स्थापना सम्मेलन संपन्न
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 May 2026 8:24 PM
राजेश पासवान बने जिलाध्यक्ष
अररिया. बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन का स्थापना सम्मेलन शनिवार को आंबेडकर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुआ. राज्य महासचिव कॉमरेड भोला प्रसाद दिवाकर ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया. दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी. सम्मेलन में 17 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन हुआ. सर्वसम्मति से राजेश पासवान जिला अध्यक्ष, अजित पासवान जिला सचिव, सावन यादव, ज्ञानदेव पासवान व इला देवी उपाध्यक्ष चुने गये. नकुल पासवान, जिवछ ऋषिदेव, अमजद अंसारी व मंगली देवी संयुक्त सचिव बने. राज्य महासचिव ने खेतिहर मजदूरों की दशा पर चिंता जताते हुए संगठित संघर्ष का आह्वान किया. सीपीएम जिला सचिव राम विनय राय ने सम्मेलन का अभिनंदन किया. राज्य सम्मेलन के लिए पांच प्रतिनिधि चुने गये. समापन राज्य अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया के भाषण से हुआ. सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित किए गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










