नदी में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के जमुना घाट स्थित फरियानी नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. मृतका रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 तेरासी टोला निवासी अनिल चौधरी की पुत्री किरण कुमारी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को किरण कुमारी अन्य बच्चों के साथ फरियानी नदी में नहाने गयी थी. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गयी. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका किरण 08 बहन व एक भाई में पांचवां स्थान पर थी. स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए फरियानी नदी में हो रहे अवैध बालू खनन को जिम्मेदार बताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन के कारण नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गये हैं. बारिश व पानी बढ़ने के कारण इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा बच्चों व ग्रामीणों को नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने व नदी घाटों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन