ARARIA : संघ ने मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर रसोईया संघ ने जताया आक्रोश
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

अररिया जिला मिड डे मील वर्कर रसोईया यूनियन अंचल कमेटी नरपतगंज के बैनर तले दर्जनों रसोइयों ने एकजुट होकर नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश प्रकट किया.
विज्ञापन
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
अररिया जिला मिड डे मील वर्कर रसोईया यूनियन अंचल कमेटी नरपतगंज के बैनर तले दर्जनों रसोइयों ने एकजुट होकर नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश प्रकट किया. इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार के नाम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज को आवेदन सौंपा गया. आवेदन में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत स्कूली रसोइयों की सेवा नियमित कर वेतनमान लागू करने की मांग की गई. साथ ही मानदेय में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर साल के 12 महीने भुगतान करने की मांग उठाई गई. रसोइयों ने मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश, पेंशन, ग्रेच्युटी, पीएफ, दुर्घटना बीमा तथा मृत रसोइयों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ देने की भी मांग की. इसके अलावा कार्यरत रसोइयों को कैंप लगाकर नियुक्ति चयन पत्र देने की मांग भी शामिल रही. मौके पर जिला संरक्षक श्याम देव राय, रूबी देवी, बसंती देवी, रेखा देवी, कलानंद मंडल, पिंकी देवी, रेखा देवी, रिंकू देवी सहित क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों रसोइया मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










