एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर लगी जाम को को हटवाते एसडीपीओ व थानाध्यक्ष सहित अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग NH-27 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच-27 पर ढोलबज्जा के समीप बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुल्तान पोखर वार्ड संख्या-2 निवासी 60 वर्षीय नंद किशोर सिंह, पिता स्व. पितांबर सिंह, के रूप में हुई है.

विज्ञापन

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नंद किशोर सिंह बाइक से फारबिसगंज से अपने ससुराल ढोलबज्जा ईदगाह गांव जा रहे थे. जायका रेस्टोरेंट से कुछ आगे पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

स्थानीय लोगों और डायल-112 की टीम की मदद से गंभीर रूप से घायल नंद किशोर सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. रूपेश कुमार और डॉ. रोहित कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने ढोलबज्जा के समीप एनएच-27 जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी कंचन देवी, भाई शंकर सिंह और साला शेर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी शव से लिपटकर विलाप करती रही. समाजसेवी अमित सिंह, राहुल यादव, मोनू मंडल और विशाल यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन