पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता का टीम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता का टीम ने किया निरीक्षण

पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता का टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

भरगामा. खजुरी बाजार से हरिपुर सीमा तक निर्मित पीसीसी ढलाई सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद पथ निर्माण विभाग व ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर सड़क की जांच की. स्थानीय ग्रामीण कमलेश कुमार यादव द्वारा सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद विभाग हरकत में आया. जांच टीम ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया व कई स्थानों पर निर्माण सामग्री व ढलाई की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क की मोटाई, मजबूती व निर्माण मानकों का भी परीक्षण किया. निरीक्षण के बाद प्रारंभिक तौर पर जांच टीम कार्य से संतुष्ट नजर आयी. अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है. हालांकि विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. लोगों ने विभाग से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने की मांग की ताकि आम जनता को टिकाऊ व बेहतर सड़क सुविधा मिलें.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन