बेरोजगार युवक मार्गदर्शन मेले का उठाएं लाभ

Updated:
विज्ञापन
बेरोजगार युवक मार्गदर्शन मेले का उठाएं लाभ

नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 18 को

विज्ञापन

अररिया. बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 18 फरवरी बुधवार को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया जायेगा. मेला के लिए पूर्वाह्न 10 बजे से 04 बजे अपराह्न तक का समय निर्धारित किया गया है. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा. मेला में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है. रोजगार मेला में 10वीं, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी के लिये राष्ट्रीय करियर सेवा एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजन कार्यालय व मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगा. मेला में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को मेले का लाभ उठाने की अपील की. आगामी 18 फरवरी बुधवार को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला ��ा आयोजन किया जायेगा. मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया जायेगा. मेला के लिये पूर्वाह्न 10 बजे से 04 बजे अपराह्न तक का समय निर्धारित किया गया है. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा. मेला में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है. रोजगार मेला में 10वीं, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी के लिये राष्ट्रीय करियर सेवा एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजन कार्यालय व मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगा. मेला में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को मेला का लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन