सुपौल ने झापा नेपाल को 59 रनों से हराया

सुपौल के बल्लेबाज सकिबुल गनी को दिया मैन ऑफ द मैच
12- प्रतिनिधि, जोगबनी बीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त जोगबनी हाईस्कूल मैदान में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुपौल व झापा नेपाल के बीच खेला गया. बुधवार को हुए मैच में झापा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं सुपौल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट खोकर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी झापा टीम की शुरुआत बेहतर नहीं रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए झापा की टीम 17. 3 गेंद खेल कर 170 रन पर सिमट गयी. झापा की ओर से आयुष ने 30 रन व अनिल ने 22 रन का योगदान दिया. इस प्रकार सुपौल की टीम ने झापा नेपाल को 59 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाले सुपौल के बल्लेबाज सकिबुल गनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह, मीडिया प्रभारी खुशबू दुबे, जावेद खान, राजा खान , सनाउल हक, प्रभात सिंह , मुनिलाल यादव, मिथिलेश झा, अमित सिंह, बदरूज्जमा, अंजर अहमद, निशांत, सहित अन्य सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










