महादेव के जयकारे से गूंजा सुंदरनाथ
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 7:05 PM
15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के 10वें दिन उमड़े श्रद्धालु
कुर्साकांटा. शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के 10वें दिन बुधवार को अल सुबह से ही शिव भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि दैनिक प्रातःकालीन पूजा के उपरांत गर्भगृह सहित अन्य मंदिरों के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. जहां सुबह साढ़े 06 बजे से संध्या साढ़े 04 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, रामदेव सरदार, भानु सिंह, विजय केशरी, रामप्रसाद शर्मा, श्याम राम, नयन भगत, छोटू साह, मनोज भगत, किशोर सिंह सहित अन्य ने तत्परता से प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे. इधर श्रद्धालुओं ने नैवेद्यम प्रसाद काउंटर से प्रसाद की खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










