एसटीएफ ने अपराधी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छह वर्ष से फरार था अपराधी

विज्ञापन

अररिया. पिछले छह वर्षो से फरार पांच व्यक्तियों की हत्या के आरोपित बैरगाछी थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा वार्ड संख्या चार निवासी मो नौशाद व आलम को बिहार एसटीएफ के सहयोग से बैरगाछी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधी मो नौशाद व उसके सहयोगी आलम को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी पर बैरगाछी थाना क्षेत्र माधोपाड़ा गांव में वर्ष 2019 में हत्याकांड में प्राथमिक अभियुक्त था, साथ ही बैरगाछी थाना में दर्ज आधा दर्जन से अधिक कांडों में फरार चल रहा था. जिसे बिहार एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो नौशाद व आलम का आपराधिक इतिहास रहा है. मो नौशाद के विरुद्ध बैरगाछी थाना में सात आपराधिक मामला दर्ज व आलम पर चार आपराधिक मामला पूर्व से दर्ज है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन