ePaper

एसएसबी ने तिरंगे के साथ निकाली साइकिल रैली

Updated at : 14 Aug 2024 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने तिरंगे के साथ निकाली साइकिल रैली

लोगों को किया प्रेरित

विज्ञापन

अररिया. 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कमान अधिकारी अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया. इसके अंतर्गत तिरंगे के साथ एसएसबी मुख्यालय परिसर से चांदनी चौक तक साइकिल रैली निकाली गयी. कमान अधिकारी अनिल कुमार पठानिया ने बताया कि इस साइकिल रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अररिया की जनता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने आवासीय परिसरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है. इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ सकें व देश के इस पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा सके. रैली में उप कमांडेंट उदय कुमार, उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, उप कमांडेंट जोशी सागर प्रदीप, उत्तम बिश्वास, विनोद कुमार समेत अन्य कर्मियों ने भाग लिया.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जोकीहाट में निकली रैली

जोकीहाट. हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय जोकीहाट में रैली निकाली गयी. रैली की अध्यक्षता बीडीओ रणवीर कुमार ने की. रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जोकीहाट की छात्रा, बाल विकास परियोजना कर्मी, स्वच्छता कर्मी व अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार हर घर में तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को सलाम करना चाहती है. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. पूरी दुनिया को भारत के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का संदेश देना है. कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने नारा लगाकर जन जन तक अमृतकाल का संदेश दिया. रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर हाई स्कूल चौक, नगर पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहे से गुजरी. मौके पर दर्जनों प्रखंड कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

भारत माता के लगते रहे जयकारे

भरगामा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. इसमें स्कूली बच्चे सहित प्रखंड के कर्मियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण सुमन ने की. कार्यक्रम के दौरान नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी रामकल्याण मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया, शशिकांत राय, प्रखंड के कार्यपालक सहायक हाथों में तिरंगा लिये बच्चों के साथ शामिल हुए. सभी भारत माता के जयकारे लगा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन