एसएसबी और केंद्रीय विद्यालय ने निकाली हर घर तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- अररिया में हर घर तिरंगा रैली में तिरंगा लेकर शामिल एसएसबी जवान, विद्यार्थी और अन्य लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और केंद्रीय विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' रैली का सफल आयोजन किया. इस रैली में एसएसबी जवानों, स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

Tiranga Rally: अररिया. स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया एवं केंद्रीय विद्यालय, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली में एसएसबी जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए. रैली के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा रैली की शुरुआत 52वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय से हुई. इसके बाद रैली बस स्टैंड, मार्केट एरिया और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए जवान और विद्यार्थी अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते रहे.

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के लगे नारे

रैली के दौरान पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा. बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ रैली में भाग लिया. जवानों और आम लोगों की संयुक्त भागीदारी से शहर में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश पहुंचा.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नेतृत्व

रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया. उनके साथ 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार, उप कमांडेंट विनोद मीणा, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार और अध्यापिका कोमल कुमारी सहित भाजपा कार्यकर्ता नीरज झा, प्रदीप दास, कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

तिरंगा राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक

कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है. एसएसबी जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में भी योगदान दे रहे हैं.

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

Tiranga Rally: आलोक कुमार ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और परिवार के अन्य सदस्यों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और आम लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन