एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 11:39 PM
एसपी के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की सुनवाई
एसपी के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की सुनवाई अररिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित रंजन ने बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई की गयी. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया. वहीं आधा दर्जन मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उन्होंने किया गया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार के जो भी मामले जाते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार दैनिक जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










