एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त पीटीसी पुलिस जवानों को विभिन्न शाखाओं में किया प्रतिनियुक्त

16 पुलिसकर्मियों को अविलंब अपने नये प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान करने का दिया आदेश
प्रतिनिधि, अररिया एसपी अंजनी कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपनीय शाखा से आदेश पत्र निकालते हुए 16 पीटीसी को विभिन्न कार्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिया है. जिलादेश पत्र संख्या 67 के अनुसार प्रशिक्षण लेकर आये जवानों के जिला में योगदान करने के बाद पीटीसी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक विभिन्न प्रतिष्ठान शाखा में प्रतिनियुक्त किया गया है. जिनमें 16 पीटीसी पुलिसकर्मियों में पीटीसी संख्या 25 कंचन कुमारी को पुलिस कार्यालय अररिया के अभियोजन शाखा में तो पीटीसी-59 रामाकांत सिंह को गोपनीय शाखा, अररिया में प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही पीटीसी-98 विनिता कुमारी को यातायात पुलिस उपाधीक्षक में, पीटीसी-133 पिंटू कुमार सिंह को पुलिस केंद्र के संकेत शाखा अररिया में, पीटीसी-198 संजीव रेडडी को कुर्साकांटा थाना के थाना लेखक में, पीटीसी-206 संतोष कुमार यादव को ताराबाड़ी थाना के थाना लेखक में, पीटीसी-241 जितेंद्र कुमार को फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय में, पीटीसी0-261 पप्पू कुमार को कुआंरी थाना के थाना लेखक में, पीटीसी-282 शशि सागर को नरपतगंज थाना के थानालेखक में, पीटीसी-303 शत्रुघ्न कुमार को पुलिस कार्यालय अररिया के हिंदी शाखा में, पीटीसी-329 धनंजय कुमार को मदनपुर थाना के थाना लेखक में, पीटीसी-387 ब्रजेश शर्मा को रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में, पीटीसी-390 संतोष कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र अररिया के रक्षित अवर निरीक्षक द्वितीय कार्यालय में, पीटीसी-414 शिवशंकर कुमार को पुलिस कार्यालय अररिया के अपराध शाखा में, पीटीसी-507 विनोद कुमार को पुलिस कार्यालय के सूचना का अधिकार/मानवाधिकार आयोग कार्यालय में व पीटीसी-549 सौरभ कुमार को जोगबनी थाना के थाना लेखक में प्रतिनियुक्ति किया गया है. एसपी ने पत्र जारी कर नवप्रतिनियुक्त सभी 16 पुलिसकर्मियों को अविलंब अपने नये प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान करने के लिए सुनिश्चित करने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










