45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशीली दवाई भी जब्त
नरपतगंज.प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बेला में बसमतिया पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना पर शनिवार की रात छापामारी कर 45 ग्राम ब्राउन शुगर व नशीली इंजेक्शन सहित अन्य दवाइयों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में एक बाइक व दो मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार में बेला गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी रुपेश कुमार पिता स्व कृष्ण यादव बताया जा रहा है. मामले की जानकारी देते हुए बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेला गांव के रूपेश कुमार के द्वारा नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार के साथ तस्करी की जाती है. सूचना पर एसएसबी के जवानों के साथ बेला स्थित उनके घर पर रात में छापामारी कर 45 ग्राम ब्राउन शुगर, 99 पीस प्रतिबंधित नशे का इंजेक्शन, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद कर रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




