140 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
140 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

जोगबनी. एसएसबी व जोगबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 140 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई कोचगमा घुसकीपट्टी के समीप किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनय कुमार सिंह पिता शिव बालक सिंह कोचगामा पुरानी जोगबनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपित नेपाल की ओर से गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहा था. सुरक्षा एजेंसियों को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्कर को गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन