ePaper

घर से चांदी की मूर्ति व नकद 30 हजार रुपये की चोरी

Updated at : 01 Apr 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
घर से चांदी की मूर्ति व नकद 30 हजार रुपये की चोरी

शिवपुरी वार्ड संख्या नौ की घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 में इन दिनों घरों में चोरी की घटना में काफी इजाफा हुआ है. घर बंद कर गृहस्वामी के बाहर जाते ही चोरी हो जा रही है. 30 मार्च को पीडीएस डीलर मनोज कुमार यादव अपने गांव कुर्साकांटा के रहटमीना बच्चों के स्कूल में हुई छुट्टी के दौरान गये हुए थे. वापस 31 मार्च को लौटने के दौरान उन्हें अपने शिवपुरी स्थित आवास में चोरी होने की जानकारी मिली. इसमें उन्होंने स्थानीय समाजसेवी नन्हे प्रियदर्शी को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी नन्हे प्रियदर्शी ने नगर थाना पुलिस को एक अप्रैल की सुबह जानकारी दी. इसमें नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया. इधर गृहस्वामी मनोज कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में चोरी कर ली है. इसमें उनके घर के मंदिर में रखी हुई चांदी की छोटी मूर्ति समेत आलमारी को तोड़ा गया है. आलमारी से चोरों को खास कीमती सामान हाथ नहीं लग सका. वहीं चारों बच्चों द्वारा अपनी पॉकेट मनी से जमा कर रखे गये करीब 30 हजार रुपये की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. जांच करने मौके पर नगर थाना पुलिस के एसआई अमित कुमार व एएसआई पुष्कर सिंह पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन