ePaper

फणीश्वरनाथ शिव मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना

Updated at : 28 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
फणीश्वरनाथ शिव मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना

हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हुआ वातावरण

विज्ञापन

-11-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 09 में नवनिर्मित बाबा फणीश्वरनाथ शिव मंदिर में विधि विधान से बुधवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई. शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पूरा मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय हर हर महादेव के नारों से गूंजयमान हो उठा. नवनिर्मित बाबा फणीश्वर नाथ शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष निरंजन मिश्र ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब 01 करोड़ की लागत से भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें शनिवार को कलश यात्रा के साथ-साथ मंगलवार को शिवलिंग का नगर भ्रमण व बुधवार को मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई. 28 व 29 में को विशेष अष्टयाम का आयोजन किया गया रखा गया है. फतेहपुर मंदिर में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय सा हो गया है. मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष निरंजन मिश्र, गजेंद्र झा, निशांत कुमार झा, विवेकानंद झा, संतोष उर्फ मालिक झा, पवन झा, संतोष मंडल, संजीत ठाकुर, प्रभात साह, सुरेश झा, बबलू झा, सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन