पुण्यतिथि पर शिव गुरु चर्चा का आयोजन

Updated at : 17 Jun 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर शिव गुरु चर्चा का आयोजन

काफी संख्या में पहुंचे थे शिव शिष्य

विज्ञापन

भरगामा. एक पूर्ण आध्यात्मिक शिव शिष्यता की शक्ति राजमणि नीलम आनंद की 19वीं पुण्यतिथि पर शिवचर्चा का आयोजन किया गया. शिव गुरु चर्चा का आयोजन भरगामा प्रखंड अंतर्गत धनेश्वरी पंचायत के स्टेडियम में रखा गया .जिसमें सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया. दर्जनों लोगों ने देवाधिदेव महादेव का शिष्य बनकर खुद का अहोभाग्य माना. एक दिवसीय शिव चर्चा में स्थानीय व दूसरे जिले के गुरु भाई बहनों ने अपने-अपने विचार व भजन प्रस्तुत कर लोगों को गुरु के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया. मौके पर स्थानीय संजय कुमार झा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरेण्य गुरु भ्राता साहब हरीन्द्रानंद जी ने हम लोगों को बताया है कि शिव जगत गुरु हैं. अर्थात संसार के जितने भी लोग हैं सभी उनके शिष्य हैं. हम सदियों से उनका भगवान भाव से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं. यदि हम उन्हें गुरु भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो हमारा कल्याण निश्चित होगा. यदि इस संसार के एक-एक लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जायेगा. हमलोगों का पहला कार्य है. अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर उन्हें भी जागृत करना व शिव शिष्य परिवार का विस्तार करना. कार्यक्रम में मंच का संचालन गुरु भाई निरंजन कुमार नीरज ने किया. वहीं वक्ताओं में मंगलचंद भगत, संतोष मंडल, विनोद कुमार भगत, रवि कुमार भगत, राजू मंडल, ललन मंडल, पिंटू सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश साह, संजीव मंडल, संजीत मंडल आदि मौजूद थे. —————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन