सात मामले की सुनवाई, तीन का किया निबटारा

थाना परिसर पलासी में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया.
पलासी. थाना परिसर पलासी में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 07 पुराने मामले पर सुनवाई करते हुए तीन मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं जनता दरबार के दौरान तीन नया मामला आया. जिसमें पुराने चार मामला व नये तीन मामले को अगले सप्ताह के लिए सुरक्षित रखा गया है. सीओ सुशीलकांत सिंह व थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक शनिवार को सरकार के दिशा निर्देशानुसार थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार आयोजित किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










