आत्मविश्वास, शिक्षा व जागरूकता महिला सशक्तीकरण की आधारशिला

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 25 Feb 2026 9:08 PM

विज्ञापन

पुलिस सप्ताह के तहत महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन

छात्राओं को पॉक्सो व जेजे एक्ट की दी जानकारी

अररिया. बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर महिला थाना पुलिस की ओर से अररिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी पंचायत में स्थित उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें कई छात्राओं ने भाग लिया व बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने छात्राओं को महिला सुरक्षा व सम्मान पर जानकारी दी. उन्होंने पॉक्सो व जेजे एक्ट के बारे में बताया. महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि किसी भी घटना पर पुलिस से संपर्क करने में न हिचकें. प्रधानाध्यापिका माधुरी देवी ने भी छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान आत्मविश्वास, शिक्षा व जागरूकता को महिला सशक्तीकरण की आधारशिला बताया गया. कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला, पुअनि प्रतिमा कुमारी, पुअनि अर्चना कुमारी सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी व अन्य शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन