सत्संग से ईश्वर भक्ति की मिलेगी प्रेरणा

सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-3-प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहे सप्ताह ध्यान-अभ्यास यज्ञ का समापन शुक्रवार को हो गया. सत्संग के प्रारंभ में सामूहिक रूप से गुरु महाराज की स्तुति विनती व पाठ किया गया. इसके बाद कुप्पाघाट, उत्तर काशी व नेपाल सहित अन्य स्थानों से आये संत महात्माओं का प्रवचन हुआ. अपने प्रवचन में उत्तर काशी के जवाहर बाबा, कुप्पाघाट के स्वरूपानंद बाबा, नेपाल के वीरेंद्र बाबा, देवकीनंदन बाबा, कैलाश बाबा, बुद्धिनाथ बाबा, मंगल बाबा सहित अन्य ने कहा कि हमलोगों को नित्य सत्संग व ध्यान करना चाहिए. अपने अतः करण को शुद्ध बनाना ही सत्संग व ध्यान का मुख्य उद्देश्य है. हमलोग आलस में पड़कर सत्संग, ध्यान नहीं करते हैं. सत्संग करने से ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा मिलेगी. सत्संग रूपी त्रिवेणी में स्नान करके दानव भी मानव में परिवर्तित हो जाता है. जो सत्संग करता है उसको जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. इस ध्यान अभ्यास व ज्ञान-यज्ञ को सफल बनाने में महेंद्र साह, शंकर साह, सुरेंद्र मंडल, देवनारायण चौधरी, मीडिया प्रभारी हेमंत यादव का विशेष सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










