संतोष पोद्दार बने मुख्यालय डीएसपी, मनोज सिंह का तबादला

Updated:
विज्ञापन
संतोष पोद्दार बने मुख्यालय डीएसपी, मनोज सिंह का तबादला

तबादले के बाद पुलिस अधिकारियों के बीच हलचल तेज

विज्ञापन

अररिया. जिले के पुलिस महकमे में एक बार पुनः बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पटना से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार अररिया मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सिंह का स्थानांतरण किशनगंज कर दिया गया है. मनोज कुमार सिंह को अब किशनगंज का एसडीपीओ टू बनाया गया है. उनके स्थान पर अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में तैनात डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार को अररिया मुख्यालय डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पटना से जारी आदेश के बाद जिले में पुलिस अधिकारियों के बीच हलचल तेज हो गयी है. नये मुख्यालय डीएसपी के जल्द ही पदभार ग्रहण करने की संभावना है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार का अररिया में पुराना कार्यकाल रहा है. जिले में प्रशिक्षु डीएसपी का कार्यभार संभालते हुए, भरगामा थानाध्यक्ष का भी उन्होंने कमान संभाला था. जिसमें उनके कार्यालय में भरगामा के स्थानीय लोगों ने उनके कार्य को सराहा भी है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन