मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने चलाया गया संपर्क अभियान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 8:28 AM

विज्ञापन

पीएम मोदी सरकार के दसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के नेतृत्व में शुक्रवार को दसरे दिन भी घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम चला.

विज्ञापन

पीएम मोदी सरकार के दसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के नेतृत्व में शुक्रवार को दसरे दिन भी घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम चला. अभियान के दसरे दिन सैकड़ों घर तक पीएम मोदी की पाती को पहुँचाया और लोगों से आत्म निर्भर भारत के लिए स्वदेशी सामानों का उपयोग करने का आग्रह किया. इस मौके पर विधायक ने कहा घर घर संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता पुरे बिहार 1 करोड़ घरों तक पहुंच कर मोदी सरकार की उपलब्धीसे अवगत करवायेंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व है कि देश हित में बिना भेदभाव और बिना घोटाले के भष्ट्राचार विहीन कड़ फैसले लेने वाले गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा व महिलाओं के हितों को समझने वाली सरकार है. यही कारण है कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का एक मात्र एजेंडा मोदी विरोध के बावजूद गांव गरीब का उत्थान तेजी से हो रहा है. इस मौके पर बीजेपी नेता मनोज झा ने बताया कि पीएम मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, व तुष्टिकरण की राजनीती को हाशिये पर रखकर भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के साथ विश्व के सामने खड़ा किया है. जिसके कारण विश्व मंच पर भारत का जय घोष हो रहा है. जिला प्रभारी खोखा बाबू, विधानसभा प्रभारी रंजीत, भाजपा जिला पूर्व उपाध्यक्षमनोज झा, मंडल अध्यक्ष रजत सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविद साह, विपिन मेहता, सुनील चौरसिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन