राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

17 सूत्री मांगों को लेकर जारी है हड़ताल
प्रतिनिधि, फारबिसगंज.
17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से फारबिसगंज अंचल के राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. इसके कारण अंचल से जुड़ा कार्य प्रभावित हो रहा है. कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सबसे अधिक परेशानी का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा. क्योंकि उनके जमीन से जुड़े अधिकतर कार्य नहीं हो पा रहे हैं. अपने काम से बड़ी संख्या में अंचल कार्यालय, पंचायत सरकार भवन आये लोग परेशान दिखे. राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारियों की मांग है कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापित किया जाये. कहा कि कार्य योग्यता की मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार से लगातार मांग की जाती रही है. लेकिन मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बुधवार को राजस्व कचहरी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार से पूरे बिहार में राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. मौके पर राजस्व कर्मचारियों में दशरथ शर्मा, कामेंद्र पासवान, सनिश कुमार, अजय हांसदा, अभिलाषा, अनिष कुमार सिंह, भगवान चरण, कामेन्द्र पासवान, चंदन कुमार सहित दर्जनों राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन रहे परेशान
भरगामा. प्रखंड मुख्यालय में हड़ताल के दूसरे दिन भी आमजन परेशान दिखे. वहीं राजस्व कर्मचारियों का कार्यालय खाली खाली रहा. अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रखंड कार्यालय में जमीन संबंधी सभी कार्य ठप हो गये हैं. दाखिल-खारिज, नामांतरण, भू-अधिकार प्रमाण पत्र, रसीद कटवाने व अन्य राजस्व संबंधित कार्यों के लिए दूर-दूर से आये लोग ब्लॉक कार्यालय में भटक रहे हैं. लेकिन कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया अंचल कार्यालय में अन्य सभी कार्य हो रहे हैं जबकि राजस्व कर्मचारी के द्वारा होने वाले सत्यापन का कार्य हड़ताल को लेकर नहीं हो रहा है, जिससे कार्य पर असर पड़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




