मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में रामचरितमानस पाठ व आध्यात्मिक प्रवचन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 14 May 2026 10:07 PM

विज्ञापन

रामचरितमानस पाठ व आध्यात्मिक प्रवचन

विज्ञापन

स्वामी सिद्धि प्रदानंद महाराज ने बच्चों को सुनाया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन का प्रसंग

अररिया. मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के विवेकानंद सभागार में गुरुवार को रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया. प्रवचनकर्ता के रूप में रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ से आए स्वामी सिद्धि प्रदानंद महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन उपदेश को वाद्ययंत्रों से गाकर व भाषण द्वारा बच्चों के बीच बताया. उन्होंने श्रीराम के बाल्यावस्था से लेकर 14 वर्ष के बनवास के ऊपर सामाजिक शैक्षणिक व ज्ञानवर्धक बातें कही. बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सभी के प्रिय थे. गोस्वामी तुलसीदास के चौपाई को विस्तृत रूप से चर्चा की. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी सिद्धि प्रदानंद महाराज व उपस्थित कटिहार रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर राम कृष्णपरमहंस, विवेकानंद व शारदा मां के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर निदेशक डॉ संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी, उप प्राचार्य मृणाल प्रधान, प्रशासनिक पदाधिकारी अभिनंदन नौटियाल, उप मुख्य पार्षद ने मंचासीन महाराज को बुके व माला पहनकर स्वागत किया. मौके पर अर्जुन कुमार झा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मौसमी शाहा, राजेश गुप्ता, अजीत झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन