रानीगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, बसमतिया थाने के दारोगा निलंबित

Updated at : 05 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, बसमतिया थाने के दारोगा निलंबित

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी ने मिले साक्ष्य के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

अररिया. जिला पुलिस बल में शामिल दो अधिकारी पर घोर लापरवाही, मनमानेपन, अकर्मण्यता, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता व अयोग्य पुलिस साबित हुआ है. पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने मिले साक्ष्य के आधार पर रानीगंज थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन में योगदान करने का आदेश दिया है. वहीं नरपतगंज के बसमतिया थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज थानाध्यक्ष तत्कालीन कटिहार जिला के थानाध्यक्ष पुनि निर्मल कुमार यादवेंदु को हाइकोर्ट के आदेश पर विभागीय जांच के आदेश के आलोक में डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने मुख्यालय लाइन हाजिर किया है. आरोप के अनुसार धोखाधड़ी मामले में 2017 में चार लोगों को उन्होंने गिरफ्तार किया था. इसमें गिरफ्तार आरोपित को थाना में 24 घंटे के बजाय 48 घंटे कस्टडी में रखना कटिहार नगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु को अब जाकर महंगा पड़ा है.

ज्ञात हो कि जिला में योगदान देने के बाद पुनि निर्मल कुमार यादवेंदु फारबिसगंज थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित रहने के बाद अररिया नगर थाना में थानाध्यक्ष पद पर भी कार्यभार संभाले हुए थे. इसके बाद उनका समय अवधि पूरा होने के बाद जिला बदल के दौरान लोकसभा चुनाव में किशनगंज जिला स्थानांतरण हुआ था. पुनः अपने पहुंच पैरवी पर कुछ माह बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण अररिया जिला करा लिया था. इसमें वे रानीगंज थानाध्यक्ष पद पर बने हुये थे. इसी दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के साथ ही डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है.

बसमतिया थाने के दारोगा पर शराब तस्करी व रिश्वतखोरी का आरोप

वहीं बसमतिया थाना के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह पर शराब तस्करी व रिश्वतखोरी का आरोप लगा है. इस मामले में जांच के बाद डीआइजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर अरविंद को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर होने का आदेश जारी किया है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज के बसमतिया थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को रिश्वत लेने व शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने निलंबित किया गया है. एसआइ अरविंद कुमार सिंह पर रिश्वत लेकर केस डायरी कमजोर करने का आरोप है. उनपर शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के साथ-साथ रिश्वत लेकर कांड डायरी को प्रभावित करने का आरोप है. आरोपों की जांच में दोषी पाये जाने पर डीआइजी ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिये हैं.

विभागीय जांच की कार्रवाई जारी

रानीगंज थानाध्यक्ष को विभागीय जांच के दायरे में रखा गया है. फिलहाल उनको पुलिस केंद्र अररिया भेजा गया है. इसके साथ ही बसमतिया थाना के अवर निरीक्षक पर वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें निलंबित करते लाइन हाजिर कर दिया गया है. विभागीय जांच जारी है.

अंजनी कुमार, एसपी, अररियाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन