शौचालय नहीं होने का दंश झेल रहा रानीगंज बाजार

Updated:
विज्ञापन
शौचालय नहीं होने का दंश झेल रहा रानीगंज बाजार

महिलाओं को काफी विकट स्थिति का करना पड़ता है सामना

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज पंचायत से नगर पंचायत बन गया है, लेकिन अब तक एक सार्वजनिक शौचालय नहीं बन पाया है. इसका दंश रानीगंज बाजार आने वाले लोग झेलने को मजबूर हैं. शौचालय नहीं होने के कारण बाजार आने -जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पुरुष तो किसी तरह इधर -उधर जाकर काम चला लेते हैं. लेकिन बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं को काफी विकट स्थिति का सामना करना पड़ता है. आखिर रानीगंज बाजार में कब तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा, यह एक सवाल बनकर रह गया है. वहीं रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार पासवान ने बताया कि जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है. जमीन उपलब्ध होने के बाद शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन