सत्संग से ही मनुष्य को मिलती है शांति

Updated:
विज्ञापन

सत्संग कराने मनुष्य को सच्चा कर्म फल मिलता है

विज्ञापन

पलासी. कोढैली पश्चिम पार गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के दूसरे दिन सोमवार को अपने प्रवचन के दौरान कुप्पाघाट भागलपुर से पधारे भागीरथ जी महाराज ने कहा कि कर्म से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है. सत्संग से ही मनुष्य को सच्चा मार्ग मिलता है. सत्संग से हीं मनुष्य को आत्म शांति मिल सकता है. परम हंस महर्षि मेहीं परमहंस जी महाराज ने कहा है कि जस करनी तस फल चाखा. सत्य प्रकाश बाबा ने सत्संग के दौरान प्रवचन में कहा कि सदगुरू से ही जीवन में प्रकाश मिलता है. इसलिए मनुष्य के जीवन में गुरू होना जरूरी है. सत्संग समापन के दौरान स्थानीय जिला समिति अध्यक्ष युगेश यादव, स्थानीय मुखिया सह सत्संग समिति के अध्यक्ष रामकृपाल विश्वास, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के पुत्र जोशी कुमार मंडल, मंच संचालक चतुरा नंद मंडल सहित अन्य लोगों ने बाबा संत भागीरथ जी महाराज व सत्य प्रकाश बाबा को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस क्रम में संतमत सत्संग के हजारों सत्संग प्रेमियों ने सत्संग का लाभ उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन