अररिया के डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव बने जिला न्यायाधीश, अधिवक्ताओं ने दी बधाई
फोटो- रोहित श्रीवास्तव | Prabhat Khabar Network
अररिया डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव को जिला न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति मिली है। अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
अररिया. पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अररिया न्यायमंडल के अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव रोहित श्रीवास्तव को जिला न्यायाधीश (एंट्री लेवल) के पद पर पदोन्नति मिली है. उनकी पदोन्नति की खबर से जिला अधिवक्ता संघ, न्यायिक कर्मियों और गणमान्य लोगों में हर्ष का माहौल है. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
आपके शहर में
कर्तव्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी का मिला सम्मान
अधिवक्ताओं ने कहा कि रोहित श्रीवास्तव की पदोन्नति उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, निष्पक्षता और ईमानदारी का प्रतिफल है. डीएलएसए सचिव के रूप में उन्होंने विधिक जागरूकता बढ़ाने और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय सुलभ कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया.
अधिवक्ता संघ ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी और महासचिव संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने रोहित श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दीं.
न्यायिक सेवा में बेहतर योगदान की उम्मीद
रोहित श्रीवास्तव की पदोन्नति पर न्यायिक कर्मियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी प्रसन्नता जतायी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि जिला न्यायाधीश के रूप में भी वे न्यायिक व्यवस्था में अपने अनुभव, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ बेहतर योगदान देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए