ePaper

बाबाजी कुटिया में आज से होगा रामायण पाठ

Updated at : 20 Apr 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बाबाजी कुटिया में आज से होगा रामायण पाठ

कल से शुरू होगा महाअष्टयाम

विज्ञापन

बाबाजी कुटिया बजरंगबली मंदिर को दिया गया है भव्य रूप -7-प्रतिनिधि, अररिया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के स्वर्ग स्थल व पनार नदी स्थित बाबाजी कुटिया बजरंगबली मंदिर में मंगलवार से महा-अष्टयाम शुरू होगा. इस महा-अष्टयाम को सफल बनाने के लिए तैयारी पुरी कर ली गई है. महा-अष्टयाम शुरू होने से पहले सोमवार यानी आज से रामायण पाठ शुरू होगा. रामायण पाठ मंगलवार को समापन होने के बाद महा-अष्याम शुरू हो जायेगा. जबकि यह महा-अष्टयाम आगामी रविवार तक चलेगा. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस महा-अष्टयाम में जिले के प्रसिद्ध दर्जनों कीर्तन मंडली भाग लेंगे. यह महा-अष्टयाम रविवार की सुबह समापन होने के बाद खिचड़ी का भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें हजारों भक्त प्रसाद को ग्रहण करते है. इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह हैं. काली मंदिर के सक्रिय कार्यकर्ता अरुण मिश्रा ने बताया कि अररिया में बाबाजी कुटिया में महा-अष्टयाम शुरू होने का पूर्व से इंतजार रहता है. जोकि बाबाजी कुटिया में गर्मी महीना में वहां स्वर्ग का आनंद मिलता है. इस कारण बाबाजी कटिया में अधिक से अधिक भक्तगण महा-अष्याम में शामिल होते हैं. बाबाजी कुटिया को भव्य तरीका से सजाया गया है. इस महा-अष्टयाम को लेकर पूरा शहर भक्ति में हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन