श्रद्धापूर्वक मनायी गयी रामनवमी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 27 Mar 2026 8:10 PM

विज्ञापन

अष्टयाम से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया. मौके पर जहां लोगो ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना कर लाल पताका फहराया. वहीं शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भगवान श्री राम,माता जानकी,लक्ष्मण व रामदूत हनुमान की पूजा-अर्चना व श्रृंगार,भजन-कीर्तन की धूम दिन भर देखी गई. कई मंदिरों में 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई. वहीं शहर के बड़े-छोटे व्यवसायियों व उद्योगपतियों ने भी रामनवमी के अवसर पर अपने-अपने व्यवसाय व उद्योग की निरंतर प्रगति व उत्थान,सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठानों में श्रीगणेश जी महाराज व लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करते हुए नये खाते-बही का श्रीगणेश किया. श्रीराम जानकी मंदिर में हुई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा फारबिसगंज. प्रखंड के लहसनगंज स्थित स्कूल चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम व जानकी की प्रतिमा की स्थापना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. मौके सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. इससे पूर्व भगवान श्री राम जानकी, लक्ष्मण, बजरंगबली की प्रतिमा के साथ काफी संख्या में भक्तों ने नगर भ्रमण किया. गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण के दौरान दर्जनों वाहनों का काफिला चल रहा था. इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान बना रहा. नगर भ्रमण के दौरान प्रतिमा के साथ लोगों ने लहसनगंज, जागीर हलहलिया, नयानगर, तिरसकुंड आदि गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा. जहां विधि विधान के साथ संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज से भगवान श्री राम जानकी सहित अन्य देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन