थांग-ता प्रतियोगिता में राही को मिला कांस्य पदक

Updated:
विज्ञापन
थांग-ता प्रतियोगिता में राही को मिला कांस्य पदक

इस सफलता पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

अररिया. दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता 2025-26 में अररिया से चयनित खिलाड़ी राही ने धमाल मचाया है. 29 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में जिला के 05 खिलाड़ी शामिल हुए हैं. जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में अररिया आरएस स्थित सहनी टोला वार्ड संख्या 02 निवासी बालेश्वर शाह के पुत्र राही कुमार 65 किलोग्राम में भाग लिया. वहीं कोच संतोष कुमार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए राही ने कांस्य पदक हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. इसकी जानकारी अररिया जिला थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा व उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा ने दिया. बताया गया कि बिहार राज्य विद्यालय थांग-ता परीक्षण के बाद राही कुमार का चयन राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए हुआ. राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन से राही ने कांस्य पदक हासिल किया है. संघ के पदाधिकारी में शामिल डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ अलका कुमारी, डॉ नीतू कुमारी सहित सीनियर खिलाड़ी दिवाकर कुमार, ईशा कुमारी, इशिका कुमारी, सुमित, विकास व खुशबू ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन