सोशल ऑडिट के बाद ग्राम सभा सह जन-सुनवाई का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सोशल ऑडिट के बाद ग्राम सभा सह जन-सुनवाई का किया गया आयोजन

संचालित योजनाओं में मिली अनियमितता को दूर करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

सोशल ऑडिट के बाद ग्राम सभा सह जन-सुनवाई का किया गया आयोजन कुर्साकांटा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलदाहा में विगत तीन दिनों से सोशल ऑडिट टीम के जरिए मनरेगा योजना का सोशल ऑडिट किया जा रहा था. सोशल ऑडिट के बाद मंगलवार को पंचायत भवन कमलदाहा में जन सुनवाई आयोजित की गई. आयोजित जन सुनवाई की अध्यक्षता मुखिया मो फिरोज आलम ने की. जन सुनवाई में सोशल ऑडिट टीम में शामिल एमएसआरपी प्रीति कुमारी, एसआरपी आरती कुमारी व कांति कुमारी ने पंचायत में मनरेगा योजना से संचालित योजनाओं में शामिल पीसीसी ढलाई, मिट्टी कार्य, खेल मैदान, खेत पोखरी, फसल सुरक्षा बांध, ईंट सोलिंग सहित संचालित अन्य योजनाओं को लेकर जानकारी दी. संचालित योजनाओं में मिली अनियमितता को दूर करने का निर्णय लिया गया. मौके पर पंसस शिवनारायण यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, पीआरएस मिथिलेश कुमार, जीपीएस बिजेंद्र कुमार, आवास सहायक मो रफीक आलम, विनेश मंडल, उमेश विश्वास, नंदकिशोर मंडल, मो नौशाद आलम सहित सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन